विधान सभा क्षेत्र रीवा 74 से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्र ने कहा है कि यदि रीवा की जनता का आशीर्वाद मिला तो वे सबसे पहले रीवा के फुटपाथियों का व्यवसाय विधिवत संचालित कराने की कार्य योजना बनायेंगे, ताकि रीवा के फुटपाथ व्यवसायियों को इधर से उधर न भटकना पड़े। पिछले 15 सालों के दौरान रीवा की जनता ने जिस पर भरोसा किया था उसने फुटपाथियों को पूरी तरह से सडक पर ही ला दिया और उनकी कमायी सौ-डेढ सौ मे सिमट गयी। उनकी जगह पर बडी बिल्डिंगे बनाकर अपने खासों को बैठा दिया, अब ऐसा नही होगा, अब पहले गरीब फुटपाथी भाई फिर किसी और को। श्री मिश्र ने नुक्कड सभाओं में कहा कि फुटपाथी व्यवसायियों के लिए सांई मन्दिर के बगल में छोटी दुकाने कांग्रेस के जमाने में बनायी गयी थी, लेकिन 15 साल बाद भी उसका तरीके से आवंटन नही होने दिया गया। सिरमौर चैराहे के फुटपाथ व्यापारी आज भी जस के तस पडे हैं। दुकाने तो बनी, लेकिन उसमें उन लोगों के ही नाम जोडे गये जो नेता जी के कृपा पात्र थे, फुटपाथी रो रहे हैं। चार साल पहले होली के दिन अनशन करने वालों का पंडाल जलवा दिया था। बाह रे, भाजपा सरकार गरीबों का निबाला हजम करने में इन्हें कितना मजा आता है। श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितनी भी जमीनों का आवंटन गलत तरीके से किया है, कांग्रेस सरकार उसकी जांच करवायेगी और ऐसे बिल्डरों से वर्तमान जमीन मूल्य की कीमत सरकारी खजानें में डलवायेगी। इसके साथ ऐसे स्थलों पर जहां फुटपाथ व्यापारियों की दुकानें पहले से चल रही थी, और उन्हें भगा दिया गया, अब उन्हें उसी स्थल पर चिन्हित कर पुर्नस्थापित कराने का प्रयास किया जायेगा। इसके अलावा मैं यह भी वायदा करता हॅू कि शहर की शेष बची जमीनों में सबसे पहले उन फुटपाथियों के लिए अलग से बाजार बनवाया जायेगा, जो रोज इधर से उधर भटकते हैं और सडक में खडे होने के लिए पुलिस की सेवा करने के साथ उनके सामने हाथ पॉव जोडकर अपना पेट पालते हैं। अभय मिश्रा ने कहा कि भाजपा कहती है कि सबका साथ, सबका विकास, लेकिन यहां उल्टा करते हुए गरीब जनता का बिनाश करने में भाजपा तुली हुई है। इन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि अब भी चेत जाइये, नही तो मोहल्लो का नम्बर लग जायेगा और लोगों के घर खाली करवा के, माल बनवा दिये जायेंगे। श्री मिश्र ने वायदा किया है कि अगर रीवा की जनता नेे मौका दिया तो फुटपाथी व्यवसायियों के लिए शहर के विभिन्न जगहों में सुव्यवस्थित दुकाने स्थापित कराने का पूरा प्रयास ईमानदारी से करेंगे।
चोरहटा क्षेत्र के युवाओं से किया वायदा
कांग्रेस नेता अभय मिश्रा के चोरहटा, खैरी, खैरा आदि इलाकों में भ्रमण करने के दौरान युवाओं ने अपनी बेरोजगारी से अवगत कराया। इस पर श्री ने आश्वस्त किया कि अगर आपने मौका दिया तो बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का सकल्प मैें ले चुका हॅू और यहां की फैक्ट्रियों एवं कम्पनियों मे रीवा के बेरोजगारों की भर्ती कराना मेरी प्राथमिकता होगी। फैक्ट्रियों, कम्पनी वालों को सीधा जबाव दिया जायेगा कि रोजगार दो अथवा वापस जाओ। श्री मिश्र के इस बायदे के बाद लोगों ने संकल्प लिया कि वे पूरी ताकत के साथ प्रयास करेगें की रीवा मे बदलाव हो, 15 साल से केवल झूठा दिलासा से मुक्ति मिले। युवाओं ने नारा भी लगाया-हमारा संकल्प, अभय मिश्र ही विकल्प।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें