रीवा। चोरहटा थाना के गोडहर स्थित रेलवे स्टेशन पहुंची आनंद बिहार ट्रेन के शौचालय में नवजात का शव पडे होने की जानकारी यात्रियों द्वारा स्टेशन में जैसे ही दी गई मौजूद स्टाफ में खलबली मच गई और आनन-फानन में इसकी सूचना स्टेशन के कर्मचारियों ने जीआरपी को दी। जहां सूचना पाकर पहुंची जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के शौचालय से नवजात का शव लेकर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। ट्रेन दिल्ली से चलकर प्रतिदिन सुबह 11 बजे रीवा पहुंचती है। वहीं जीआरपी पुलिस मर्ग कायम करके शव मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना था कि जिस नवजात का भू्रण मिला है वह लगभग 7 माह का बच्चे का शव लग रहा हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान कोई महिला शौचालय में 7 माह के भू्रण को छोडने के बाद ट्रेन से उतर गई।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें