भाजपा रीवा विधानसभा के प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने अपने सघन जनसंपर्क के दौरान पचमठा में हलवाई समाज, सिन्धी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया इस अवसर पर उन्होने कहा कि मैने रीवा नगर के चहुमुखी के लिए काम किया है कांग्रेस के दिये हर दंश को समाप्त कर रीवा को उन्नति की ओर ले जाने के लिए हर प्रयास किया है उसी का परिणाम है कि आज रीवा नगर विकास का पर्याय बन चुका है। दूर दराज के लोग रीवा के विकास को देखने आते हैं परन्तु कांग्रेस के लोग उसी गन्दी नालिया, उबाड़ खाबड़ सड़को से भरा शहर चाहते हैं जिनके पास न नीति है न नियत है वो आज जनता को सौदागर बनकर ठगने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं लेकिन रीवा नगर की जनता उनके अरमानों पर पानी फेरने के लिये तैयार बैठी है। विकास मेरा सपना है विकास के लिए मैं उंची उड़ान भरता हूं जिससे लोग परेशान है और अर्नगल आरोप प्रत्यारोप कर विकाश को वाधित करना चाहते हैं। रीवा देश का पहला शहर है जहां आने बाले दिनों में सारी सुविधायें प्राप्त होंगी जबकि कांग्रेस चाहती है कि रीवा नगरवासी उसी तंग गलियों और धूल भरे वातावरण में जीवन यापन करें। मैं प्राण प्रण से रीवा की उन्नति के लिये जुटा हूं और विकास विरोधी लोग हमारी टांग खींचने में लगे है वो चाहते है कि रीवा 15 वर्षो में इतना कैसे वदल गया। रीवा की जनता जर्नादन विकास के साथ खड़ी है जगह जगह उनका प्रेम और स्नेह इस बात का द्योतक है। श्री शुक्ल ने सुबह से लेकर शाम तक सतत जनसंपर्क में जुटे हुए है।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
-
स्पिक मैके की विरासत श्रृखंला में चल रहे नृत्य आयोजन रीवा। अन्तर्राष्ट्ीय शास्त्रीय संगीत संस्था ' स्पिक मैके Ó के तत्वावधान में रीवा ...
-
मैहर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भरौली में आरसीसी पीएल सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुनील सचान रहे अध्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें