रीवा। शिव सेना पार्टी के रीवा विधानसभा प्रत्याशी एवं रीवा नगर प्रमुख रोहित पाटिल ने आरोप लगाते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिन्दुओं की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा अपने कुर्सी बचाने और बोट के लिये कभी जाति पांति के नाम पर बांटती है तो कभी राम मंदिर का मुद्दा अलापती है। रोहित पाटिल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में हनुमान जी को भी दलित बताकर दलितो से बोट लेने की नापाक कोशिश की लेकिन योगी आदित्यनाथ के मन्सूबे पूरे नहीं है। योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद से भगवान श्रीहनुमान को फुटबाल बना दिया गया जिसका परिणाम यह रहा कि हर कोई राजनीतिक दलो में अपने अपने जाति का उन्हे बताने में होड सी लग गई है। शिव सेना के रोहित पाटिल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री को इस तरह के दिये गये बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए हिन्दू समाज से मॉफी मांगनी की बात कही है।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
-
स्पिक मैके की विरासत श्रृखंला में चल रहे नृत्य आयोजन रीवा। अन्तर्राष्ट्ीय शास्त्रीय संगीत संस्था ' स्पिक मैके Ó के तत्वावधान में रीवा ...
-
मैहर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भरौली में आरसीसी पीएल सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुनील सचान रहे अध्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें