रीवा। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसमें आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण के प्रयास किये जाते हैं। जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की हर सप्ताह समीक्षा की जाती है। गत मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज में कार्यरत पांच सफाईकर्मियों ने उनके पांच माह से लंबित मानदेय के भुगतान के लिये आवेदन दिया था। जन सुनवाई में आवेदन पत्रों की सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर इला तिवारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई कर्मियों के दो दिवस में भुगतान के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित सफाई कर्मियों के पांच माह के लंबित मानदेय का भुगतान कराया। आवेदन देने वाले सफाई कर्मियों मोलिया साकेत, सोनिया बसोर, ऊषा बसोर, राजेश साकेत तथा नीरज बंसल के बैंक खाते में बुधवार को मानदेय की राशि प्राप्त हो गई है। जनसुनवाई में आवेदन देने पर एक दिन में मानदेय का भुगतान हुआ।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
-
स्पिक मैके की विरासत श्रृखंला में चल रहे नृत्य आयोजन रीवा। अन्तर्राष्ट्ीय शास्त्रीय संगीत संस्था ' स्पिक मैके Ó के तत्वावधान में रीवा ...
-
मैहर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भरौली में आरसीसी पीएल सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुनील सचान रहे अध्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें