शनिवार, 22 दिसंबर 2018

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

राहुल गांधी को संासद से वर्खास्त करने की उठाई मांग
रीवा।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी धरने के तहत रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष धरना देकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से झूठ बोलने और प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार वेबुनियाद आरोप लगाने के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौपा। धरने का नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने करते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ फरेव पर आधारित हो गई है, कांग्रेस पार्टी का नैतिक पतन हो गया है जिस तरह से देश की सुरक्षा से जुड़े राफेल खरीदी समझौते के मुद्दे पर राहुल गांधी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं उसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय ऐतिहासिक फैसला देते हुए कांग्रेसी नेताओं को आइना दिखाने का काम किया है। जिस तरह से राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से लगातार झूठी बातें जनता को परोसी जा रही हैं ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी का नैतिक पतन हो चुका है। राफेल मामले की सच्चाई सुप्रीम कोर्ट के सामने आ चुकी है और न्यायालय ने कांग्रेस पार्टी के उपर टिप्पणी भी की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विन्ध्य क्षेत्र की ईवीएम जांच कराने के मुद्दे पर विन्ध्य क्षेत्र के जनादेश का घोर अपमान बताया है। वहीं धरने को भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। राहुल और उनकी टीम जिस तरह से सूरज पर कीचड़ उछालने का काम किया है उस झूठ का सुप्रीम कोर्ट ने खुलाशा कर दिया है। राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतो से देश को बदनाम करने से बाज आये। धरने को सम्बोधित करते हुए देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने मुख्य मंत्री कमलनाथ को नसीहत देते हुए कहा कि अगर राजनैतिक साहस है तो रीवा जिले की ईबीएम की जांच कराओ अगर नहीं करा सकते तो एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ो। संबैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति द्वारा चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान के खिलाफ ओछी बाते करके जनता को तो गुमराह कर सकते हो परन्तु ईबीएम खुलवाने की ताकत तुम्हारे अन्दर नहीं है। उन्होने कहा कि जनादेश का सम्मान करना सीखे कांग्रेसी नेता भाजपा प्रदेश के किसान नौजबान और किसान के साथ धोखा होने नहीं देगी जनता के लिए भाजपा कार्यकर्ता जेल में भी रहकर लड़ाई लड़ेगें। सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने राहुल गांधी के वक्तव्य को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष द्वारा कोरे झूठ के आधार पर देश को गुमराह करने का षडय़ंत्र रचा गया देश की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए राफेल जैसे बीमान की आवश्यकता देश को थी कांग्रेस के जमाने में यह डील इसलिए नहीं हो पाई क्योकि दलालों की भूमिका और कमीशन की राशि का निर्धारण नहीं हो सका। सेमरिया विधाय केपी त्रिपाठी ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट दलालो की पार्टी है कांग्रेस के जमाने में जितने भी रक्षा सौदे हुये सभी दलाली के भेट चढ़ गई कांग्रेस की सरकारों में कभी क्वाचोत्री तो कभी मिसेल होते थे परन्तु नरेन्द्र मोदी ने सरकार और सरकार के बीच सौदा कर बिचौली व्यवस्था को समाप्त कर दिया इसीलिए कांग्र्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। त्योधर विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने कहा कि देश आज यह जानना चाहता है कि राफेल जैसे आधुनिक बीमान को देश में लाने के लिए कांग्रेस ने इतना हाय तोवा क्यो मचा रहे हैं। धरने को वरिष्ठ नेता केशव पाण्डेय, राम सिंह, महापौर ममता गुप्ता ने सम्बोधित किया।
धरने का संचालन जिला महामंत्री प्रबोध ब्यास ने किया धरने में जिला महामंत्री शिवेन्द्र सिंह, सरोज रावत, रामनारायण मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष दीनानाथ वर्मा, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सत्यप्रकाश पाण्डेय, राघवेन्द्र द्विवेदी, अलखमुनि तिवारी, त्रियुगीनारायण पटेल, दामोदर पाठक, राजनारायण तिवारी, प्रकाश चौरसिया, अनीता मिश्रा, मनीषा पाठक, सुनीता पटेल, विमलेश मिश्रा, विवेक पाण्डेय, रविराज विश्वकर्मा, प्रकाश सोनी नीरज पटेल, रीतेश मिश्र, अश्वनी शर्मा, सरोज साकेत, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शुक्ल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...