रीवा। जिले की 8 विधानसभा तथा विंध्य क्षेत्र की 24 विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मिली हार के लिए भाजपा द्वारा चलाए गए रूपया और मैनेजमेंट करने वाले रिटायरमेंट अफसर रूपला का खेल चला है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी हारी नहीं बल्कि हरवाई गई है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू और त्रियुगी नारायण भगत ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो हार हुई उसकी समीक्षा भी की जा रही है। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी है और जो भी गड़बडिय़ा हुई हैं उसकी पूरी जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ प्रदेशवासियों ने कांग्रेस पार्टी को अपना बहुमत दिया है उस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ खरे उतर रहे हैं और उन्होंने शपथ लेने के एक घंटे में ही किसानों के कर्ज माफी का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने चार बड़े फैसले लिए हैं जिनमें वृद्घा पेंशन सहित अन्य प्रमुख बिन्दु शामिल हैं। उनकी यह कार्यशैली यह साफ जाहिर करती है कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती भी है। इतना ही नहीं गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 51 हजार रुपए, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गौशाला खोलने का निर्णय भी सरकार ने लिया है।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
-
स्पिक मैके की विरासत श्रृखंला में चल रहे नृत्य आयोजन रीवा। अन्तर्राष्ट्ीय शास्त्रीय संगीत संस्था ' स्पिक मैके Ó के तत्वावधान में रीवा ...
-
मैहर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भरौली में आरसीसी पीएल सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुनील सचान रहे अध्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें