बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

नल जल योजनाओं में सुधार कर प्रारंभ करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीधी। जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत लकोड़ा में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में कलेक्टर अभिषेक सिंह ने ग्राम वासियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत अंतर्गत समस्त हैण्डपम्पों में आवश्यक सुधार कर उन्हे प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निर्मित नल जल योजना में सुधार कर प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं जिससे ग्रीष्म काल में ग्राम वासियों को पेय जल की समस्या नहीं हो। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ कर अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित किया जाये। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अंतर्गत सर्वे कर सभी पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए तहसीलदार को शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। जनचौपाल में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपखण्ड अधिकारी चुरहट अर्पित वर्मा भाप्रसे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...