रीवा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक जूनियर एथलेटिक्स मीट 2018 का आयोजन 1 से 3 दिसम्बर को आंध्र प्रदेश के तिरूपति में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रीवा जिले की टीम गुरुवार को नागपुर ट्रेन से रवाना हुई। बताया जा रहा है कि नागपुर से उक्त टीम गंगा कावेरी ट्रेन से आंध्र प्रदेश जाएगी। संघ के सचिव विष्णु तिवारी ने बताया कि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में 15 नवम्बर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें खेल के प्रदर्शन के आधार पर आंध्र प्रदेश के लिए टीम का चयन किया गया। टीम का नेतृत्व सिद्धार्थ सिंह कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में अंडर 49 में शीतल सिंह, शुभम मिश्रा, सत्यम त्रिपाठी, गौरव पटेल शामिल हैं। वहीं अंडर 16 में कीर्ति शर्मा, संजय सिंह, सिद्धार्थ, श्रेयांस सिंह, अखंड सिंह हैं। जबकि टीम के कोच शिवेन्द्र प्रताप तिवारी टीम के साथ रवाना हुए हैं। नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रीवा के खिला?ियों में उत्साह है और खिलाडियों का कहना था वे इस नेशनल प्रतियोगिता में न सिर्फ शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करके जा रहे हैं बल्कि नेशनल अवार्ड भी जीतेंगे। तो वहीं खिला?ियों का उत्साहवर्धन टीम के कोच व अन्य लोगों ने किया।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें