रविवार, 18 नवंबर 2018

सपाक्स को समर्थन देख भाजपा-कांग्रेस का बढ़ गया टेंशन: सिंह

सपाक्स को समर्थन देख भाजपा-कांग्रेस का बढ़ गया टेंशन: सिंह
रीवा। विधानसभा क्षेत्र रीवा में सपाक्स की सक्रियता एवं मतदाताओं का समर्थन देख भाजपा और कांग्रेस के लोग घबराये हुए हैं। इसलिए अब वे उन मुद्दों को दबाने का प्रयास कर रहे है जिन मुद्दो की वजह से उनकी किरकिरी हुई थी। अगर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में दम है तो जिस प्रकार एक वर्ग को साधने के लिए वे लोकसभा और विधानसभा में समर्थन दे रहे थे तो वही बात वे मैदान में क्यो नहीं करते। जनसंपर्क के दौरान यह बाते आज सपाक्स प्रत्याशी सोमेश प्रताप सिंह ने विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में कही। इन्होने कहा कि सपाक्स पार्टी का मानना है कि भारत मे रहने वाले हर नागरिक के लिए एक कानून होना चाहिए चाहे वह किसी जाति व धर्म का हो। लेकिन भाजपा कांग्रेस ने पूरे देश में जाति-धर्म की खांई पैदा कर दी थी। काफी दिनों बाद लोगों की समझ मे यह बात आई कि भाजपा कांग्रेस ने एक ही जगह रहने वाले दो लोगों को किस प्रकार लड़ाया है। इस बार के चुनावमें अब लोग जिस प्रकार भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को अपने दरबाजे में जबाव दे रहे है उससे यह स्पष्ट हो चुका है कि लोगों का रुझान किस ओर है। श्री सिंह ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान सपाक्स को मिल रहा जन समर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग कितना तेजी से सपाक्स से जुडऩा चाह रहे हैं ौर वे देश के इन नेताओं को जबाव देना चाह रहे है जिनकी वजह से आज बहुत से परिवारों के नौजवान बेरोजगारों की मार से परेशान है। श्री सिंह ने कहा है कि इस बार का चुनाव एक नया इतिहास रचने जा रहा है, क्योकि पहली बार लोगों को अब एक नया विकल्प सपाक्स पार्टी के रूप में मिला है। क्योकि सपाक्स ने आरक्षण मामले में अपना विचार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है और सपाक्स का मानना है कि देश का विकास तभी संभव है जब यहां से आरक्षण रूपी रावण का सर्वनाश होगा, अन्यथा आगे भी आने बाले दिनों में प्रतिभाओं को मारते रहेगें और अयोग्य, अकुशल हांथो में खेलने को मजबूर रहेगें।  श्री सिंह से कई जगह लोगों ने कहा कि इस बार वे सपाक्स को बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहे हैं क्योकि सपाक्स ने ही एक्ट्रोसिटी एक्ट और आरक्षण मामले को लेकर पूरे देश में एक नया वातावरण खड़ा किया था। इसीलिए लोगों ने भी अब ठान लिया है कि सपाक्स का ही साथ देने मे भलाई है। इस पर सपाक्स उम्मीदवार श्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में घबराहट मची हुई है। उसका कारण ही सपाक्स है। लोग सपाक्स की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं लेकिन हम भी यह भरोसा दिलाना चाह रहे हैं कि जिस उम्मीद से सपाक्स को समर्थन दे रहे है, निश्चित तौर पर हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतेरेगें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...