मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

लोकायुक्त महोदय मध्य प्रदेश शासन भोपाल


लोकायुक्त महोदय
मध्य प्रदेश शासन भोपाल

विषय- लोकायुक्त भोपाल मे पंजीकृत प्र.क्र. 62-11 की जांच कार्य मे गडबडी के साथ साथ कार्यवाही को दबाने का सुनियोजित प्रयास के कारण दोषियों का बचाव।

महोदय,
  मेरे द्वारा माननीय लोकायुक्त परुलेकर साहब को रीवा प्रवास के दौरान रीवा जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश मे मनरेगा मे भारी पैमाने सरकारी राशि के दुरुपयोग व हेराफेरी करने से सम्बन्धित शिकायतों का पुलिंदा सौपा गया था। जिसमे करीव एक हजार लोगों के फर्जी नाम व मटेरियल खरीदी के फर्जी बाऊचर की पुष्टि के लिए प्रस्तुत किया। शिकायत की जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। लोकायुक्त भोपाल द्वारा रीवा , सतना , सीधी कलेक्टर को कार्यवाही करने के लिए लेख किया  गया परन्तु कलेक्टर के यहां से रुपया पैसा वसूलकर लीपापोती की जा रही है। साथ आवेदन पत्र के मुताविक कार्यवाही नही हो रही है। तथा शिकायत की पुष्टि हो जाने के बावजूद अन्य सभी मनरेगा के मस्टररोल की जांच नही कराई जा रही है। कृपया मेरे शिकायत के आधार पर प्रकरण क्र 62-11 के तहत मध्य प्रदेश के पोर्टल के जनशिकायत मे डाले गए आवेदनों को निकालकर लापरवाही वरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जानी चाहिए। चूकि मेरे द्वारा मनरेगा मे हुए ब्पापक भ्रष्टाचार व हेराफेरी की शिकायत जनशिकायत पोर्टल मे कई बार की गई, परन्तु मुख्.यमंत्री के नाम से संचालित पोर्टल मे शिकायत को निराधार कहा गया। इसलिए घपले वाजों को बचाने मे मध्य शासन के अधिकारियों व सरकार भी जिम्मेदार है। वर्तमान यह प्रकरण कलेक्टर , जिलापंचात तथा जनपद पंचातों म ेरद्दी टोकनी पडा हुआ।

                                                                                  योगराज तिवारी
                                                                    स्थानीय सम्पादक दैनिक कीर्तिप्रभा खुटेही
                                                                  विश्व विध्यालय रोड रीवा मध्य प्रदेश 09229876961

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...