मैहर। भाजयुमो के जिला मंत्री विकास तिवारी के नेतृत्व में गुरूवार को एसडीएम एवं समिति के प्रषासक के नाम का ज्ञापन तहसील कार्यालय मैहर में दिया गया। ज्ञापन में श्री तिवारी ने कहा है कि विगत दिनों उंचेहरा पुलिस द्वारा जांच के दौरान अभिषेक पुरी पिता शंकर पुरी निवासी पुरानी बस्ती को गिरफ्तार किया। और उसके पास से 315 बोर की देशी कट्टा व कुछ कारतूस बरामद हुआ था। जिस पर उंचेहरा पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की ओर अभिषेक पुरी को न्यायालय में पेश कर उसे वहां से जेल भेजा गया चूंकि अभिषेक पुरी अपने आपको माँ शारदे का श्रंगारी पुजारी कहता है और जेल से जमानत से बाहर आने के बाद वह तथाकथित अभिषेक पुरी पुन:मन्दिर जाने लगा जिससे मन्दिर की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। चूंकि अभिषेक पुरी के ऊपर अपराधिक मामले दर्ज होने की वजह से मन्दिर में आने जाने वाले दर्शनथियो को भी खतरा हो सकता है और अभिषेक पुरी के मंदिर जाने से वहां का माहौल खराब हो रहा है। इन तमाम बातों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया और कहा गया कि जल्द ही इस सम्बंध में कार्यवाही की जाय ताकि दर्शनर्थियों की आस्था को ठेस न पहुंचे।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
-
स्पिक मैके की विरासत श्रृखंला में चल रहे नृत्य आयोजन रीवा। अन्तर्राष्ट्ीय शास्त्रीय संगीत संस्था ' स्पिक मैके Ó के तत्वावधान में रीवा ...
-
मैहर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भरौली में आरसीसी पीएल सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुनील सचान रहे अध्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें