कीर्तिप्रभा, रीवा। शहर कांग्रेस कमेटी रीवा द्वारा म0प्र0 में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर शहर अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू के निर्देशन पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, मखदूम खान की उपस्थिति में शिल्पी प्लाजा चौराहे में मीठा बांट कर व पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकारी शहर अध्यक्ष मखदूम खान, लखनलाल खण्डेलवाल ने संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को रीवा की जनता व कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई देते हुये कहा कि अब जनता का शासन आ गया है अब गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगारो की सरकार बन गई है, भाजपा का कुशासन समाप्त हो गया है, म0प्र0 के मुख्यमंत्री जी ने शपथग्रहण के बाद सबसे पहले किसानो का कर्जा माफ करने वाली फाइल में हस्ताक्षर कर दिये कांग्रेस ने म0प्र0 के किसानो को दिया अपना वचन निभाया। कांग्रेस पार्टी आगे भी वचनपत्र के सभी वचनो को निभाने के लिये संकल्पित है। म0प्र0 में कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने पर शिल्पी प्लाजा चौराहे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा मीठा बांट कर पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वसीम खान, जुबैर खान, मोहसिन खान, निसान्त सिंह, राजू भाई, वीरू भैया, रावेन्दु, वजीर खान, तनवीर खान, रजमणि पटेल, राजेन्द्र महेन्द्रा, रामरतन केवट, बालमीकी, अजीत समुद्रे, राहिल रीवानी, अनवर अंसारी, सोनू, नितिन सिगोटे, रोहित सोनी, मुस्ताक खान, सुशील बढ़ौली, संदीप सोनी, अन्ना शर्मा, रवि तिवारी, राजकुमार सर्राफ, प्रमोद चतुर्वेदी, आशिफ अंसारी मानिकलाल सोनी आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
-
स्पिक मैके की विरासत श्रृखंला में चल रहे नृत्य आयोजन रीवा। अन्तर्राष्ट्ीय शास्त्रीय संगीत संस्था ' स्पिक मैके Ó के तत्वावधान में रीवा ...
-
मैहर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भरौली में आरसीसी पीएल सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुनील सचान रहे अध्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें