रीवा। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिये 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक आर.एस. ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में आमजनता को महत्वपूर्ण सेवायें देने वाले विभाग तथा कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इनमें बीमा, विद्युत मण्डल, दूरसंचार तथा बैंकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित सभी प्रमुख कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जायेगी। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें