रीवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी धरना के तहत आज 19 दिसम्बर को रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय मे दोपहर 1 बजे से धरना देकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा देश की सुरक्षा के हित में की गई राफेल वीमान खरीदी को कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस तरह से झूठी बयान बाजी की जा रही है वह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस पार्टी के बयान को अपने निर्णय में पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पार्टी द्वारा मांग की जायेगी कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के सामने मांफी मांगे राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति को क्षति पहुंचाई है। धरने में पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओ से धरने में पहुंचने का अनुरोध किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें