रीवा। दलहनी एवं धान के फसल की खरीदी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है और किसी भी तरह की लापरवाही में कार्रवाई करने के निर्देश संभागीय कमिश्नर ने संभाग के सभी जिले के कलेक्टरों को दिए हैं। दरअसल हाल ही में जिलेवार की गई समीक्षा के दौरान खरीदी केन्द्रों में लापरवाही सामने आने के साथ ही केन्द्र चालू होने का भी मामला सामने आया था। जिसे कमिश्नर ने गंभीरता से लिया है और खरीदी में गति लाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संभाग में 16 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें से 5 केन्द्रों में लापरवाही मिलने के साथ ही केन्द्र चालू नहीं हुए और इससे धान तथा दलहनी फसलों की खरीदी का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि शासन द्वारा खरीदी करने के लिए रेट का निर्धारण करने के साथ ही खरीदी के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए लगभग 2 माह का समय है। जहां केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान और दलहनी फसलों की खरीदी की जानी है। ज्ञात हो कि नवम्बर में दलहनी फसलों के साथ-साथ धान के फसल की कटाई और गहाई का कार्य पूरा हो जाता है। यही वजह है कि प्रशासन किसानों से ज्यादा से ज्यादा अनाज की खरीदी करने का प्रयास कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक संभाग के 4 जिलों में 16 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें सबसे ज्यादा सतना जिले में 9, रीवा में 5 तथा सीधी व सिंगरौली में एक-एक केन्द्र प्रशासन ने बनाया है। उक्त केन्द्रों में से रीवा और सतना के दो-दो तथा सीधी के एक केन्द्र में लापरवाही सामने आई थी। केन्द्र को चालू ही नहीं किया गया था। जिसके चलते कमिश्नर ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को उक्त केन्द्र के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही एफआईआर के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा इस वर्ष खरीदी के लिए जो दर निर्धारित किया गया है उसके तहत केन्द्रों में किसानों से प्रशासन धान 1750 रुपए में तथा ए ग्रेड धान 1770 रुपए में खरीदेगा। जबकि दलहनी फसलों में मूंग 6975, उड़द 5600, तिल 6249, रामतिल 5877, मूंगफली 4880, ज्वार 2443, बाजरा 1950 रुपए में खरीदा जाएगा और खरीदी करने के लिए 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2019 तक का समय निर्धारित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें