जमुनिया युवा मंडल ने जीती बाजी
मैहर। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 दिसंबर को ग्राम झुकहीे के ग्राउंड में नेहरु युवा केंद्र सतना के माध्यम से आयोजित किया गया। इस खेल विधा में पांच प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में बालीबाल एवं रस्साकशी महिला वर्ग में खो खो,कुर्सी दौड़ एवं रस्साकसी खेल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुये। जिला युवा समन्वयक धीरज अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान पटेल एवं मुख्य अतिथि डॉ.् ब्रजमोहन मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में अरविंद गर्ग परामर्शदाता द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में मैहर ब्लॉक के 20 मंडलो के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिनमें से विवेकानंद युवा मंडल झुकेही, नेहरु युवा मंडल पलौंहा, शिवाय युवा मंडल अमदरा, दिव्या महिला मंडल नैनिया व हिंद युवा मंडल कुसेड़ी सहित ग्रामीण खिलाडी पहुंचे। बालीबाल मैच का फाइनल अमदरा और अमुआ के बीच में बड़े ही दुविधा पूर्ण स्थिति में हुआ। दर्शकों की सांसें थम जाती थी कि अब गेंद किसकी पाली में गिरेगी। जमुनिया टीम की तरफ से अरविंद सिंह पास्ते,दशरथ सिंह,अरुण प्रताप सिंह,सोमनाथ सिंह,धनेद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व चंद्रप्रकाश एक मजबूत टीम ने जीत हासिल की। जबकि अब्दुल जलीम के नेतृत्व वाली अमदरा टीम उपविजेता विजेता रही कुर्सी दौड़ में रुपा यादव प्रथम दीपाजंली द्विवेदी द्वितीय और सुनैना यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि खोखो में झुकेही टीम विजेता एवं केमतलाई उप विजेता रही। रस्साकसी महिला वर्ग प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। झुकेही विजेता रही जिनमें नंदनी पटेल धनदीप पटेल मंजू कुशवाहा सीमा कुशवाहा ज्योति गुप्ता ने अच्छा प्रदर्शन किया। पूरी खेल विधा मे रेफरी के रूप में डॉ. बृजमोहन मिश्रा एवं बहादुर सिंह निर्णायक रहे। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप सील्ड एवं टीशर्ट नेहरु युवा केंद्र सतना की तरफ से दिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा समन्वयक धीरज अग्रवाल ने सभी को नेहरु युवा केंद्र के उद्देश्य व कार्य की प्रगति पर सभी लोगों को जानकारी दी और युवाओं को आहवान किया कि आप भी नेहरु युवा केंद्र से जुड़कर मंडल का गठन करें। पवन शुक्ला के सफल मंच संचालन एवं पूरी टीम के सफल संचालन विवेकान्द युवा मंडल के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों में डी.वाई.सी धीरज अग्रवाल, एन.वाई.सी सौम्या जैन, महेश कुमार द्विबेदी, डा.बृजमोहन मिश्रा,सेवाराम यादव,मंडी सदस्य सुरेश मिश्रा, छोटू परौहा, एन.वाई.वी.पवन शुक्ला, रेशमा सिंह, अमित यादव, अखिलेश कुशवाहा, सेवाराम विश्वकर्मा,सुजीत शिवहरे एवं सरपंच झुकेही बिमलेश तिवारी की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें