रीवा। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 8-9 जनवरी को पूरे देश में आंगनवाड़ी केन्द्र बन्द हड़ताल हो रही है। इस हड़ताल में मध्य प्रदेश मे भी 8-9 जनवरी को केन्द्रो के ताले नहीं खुलेगें यह जानकारी आगनवाड़ी अध्यक्ष शशिकला पाण्डेय, महासचिव रामवती सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष फूलवसी नामदेव ने अपने एक लिखित बयान में दी है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार 3-6 वर्ष के बच्चो को डॉक के द्वारा पैक्ड फूड देने, 6 माह से 3 वर्ष के बच्चे और गर्भवती धात्री महिलाओ को मिलने बाले टेक होम रासन के स्थान पर सर्शत कैश ट्रान्सफर किया जायेगा वहीं आगनवाड़ी का नाम बदलकर प्री-नर्सरी किया जा रहा है इससे आगनवाड़ी के स्वरूप को ही बदलने की सरकार की साजिश है। योजना आयोग को खत्म कर नीति आयोग बनाया गया है पहले केन्द्र सरकार 100 प्रतिशत बजट आईसीडीएस योजना के लिए दे रही थी लेकिन वर्तमान में केन्द्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत वजट खर्च करती है। नीति आयोग द्वारा अब केन्द्र सरकार का बजट 60 प्रतिशत की जगह 25 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है इस योजना को निजीकरण करने की तैयारी है। इसके विरोध में 8-9 जनवरी को पूरे देश के साथ-साथ रीवा जिले में भी केन्द्र बंद हड़ताल की जायेगी। 8 जनवरी को परियोजना स्तर पर और 9 जनवरी को जिला स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा। 9 जनवरी को कमिश्नर कार्यालय के सामने सुबह 11 बजे तक सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं से पहुंचने की अपील सुनीता मिश्रा, उत्तरा मिश्रा, मालती रावत, कमला तिवारी, श्वेता पाण्डेय, कुसुम तिवारी, संध्या पाण्डेय, सियादुलारी, ममता तिवारी, विनोदनी सिंह आदि जिला समिति सदस्यों के द्वारा की जाती है। आन्दोलन कर उक्त मांगों के साथ नियमित करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री को और नियमित करने तक न्यूनतम वेतन 18000/- रुपये देने पेंशन पीएफ. ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा लाभ दिये जाने का ज्ञापन प्रधानमंत्री को कलेक्टर के माध्यम से सौपा जायेगा।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें