सोमवार, 21 जनवरी 2019

सरहंगों ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका से किया मारपीट

 रीवा। जिले में पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही कारण है कि अब अपराधी जहां मन होता है वहां पर तांडव मचाकर चले जाते है। और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। इसी कड़ी में जिले के सोहागी थाना अंतर्गत पूर्वा तीर में  शासकीय प्राथमिक विद्यालय पूर्वा तीर   में  स्कूल के अंदर घुस कर 05 अज्ञात व्यक्ति ने शासकीय स्कूल पूर्वा तीर शिक्षका के ऊपर किया गया प्राणघातक हमला कर शिक्षका आकांक्षा वर्मा को घायल क दिया। जिनका त्योंथर सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज किया जा रहा है। जिससे यह सिद्ध होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद है तथा वह शिक्षा के मंदिर में भी तांडव मचाने लगे है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

मैहर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार मध्यप्रदेश के तत्वाधान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 जनवरी शनिवार को शिशु शिक्षा सदन स्कूल मैहर में खसरा और रूबेला का टीकाकरण बच्चों को कराया गया। दो बीमारियों को हरायेंगे ये टीका जरूर लगवायेंगे। यह अभियान 9 माह से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए चलाया गया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा बताया गया कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है इससे निमोनिया,दस्त जीवन के लिए अन्य घातक समस्याएं हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान रूबेला संक्रमण के कारण शिशु में अंधापन,बहरापन, कमजोर दिमाग, जन्मजात दिल की बीमारियां जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस हेतु आज विद्यालय में टीकाकरण करवाया गया जिसमें 15 वर्ष की आयु के छात्र छात्राओं को टीका लगवाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग की नर्स,कम्पाउंडर एवं विद्यालय के शिक्षक जगनन्दन गर्ग,रवीन्द्र सिह मंजू सर, शुभम सिह, रेशमा खान, रोशनी खान,फरहीन खान, शरद अग्रवाल,साबदा खान एवं कासिम खान आदि का सहयोग रहा। अंत मे स्वास्थ विभाग का विद्यालय परिवार के जगनन्दन गर्ग एव रवीन्द्र सिंह मंजू सर द्वारा आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।
 वृद्धा आश्रम में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
कीर्तिप्रभा न्यूज नेटवर्क
मैहर। विगत दिनों मैहर देवीजी स्थित वृद्धा आश्रम में अतरिक्त जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सतना डी.पी.मिश्रा की उपस्थिति में  आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में श्री मिश्र ने वृद्वों के विधिक अधिकार उनसे जुड़ी शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ एवं वृद्वों की समस्याओं पर विसतार से चर्चा की एवं हर संभव विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का आष्वसन दिया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह बघेल जिला विधिक सहायता अधिकारी, अशोक शर्मा तहसील विधिक सहायता अधिकारी व वृद्धा आश्रम के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा पीएलवी नितिन द्विवेदी, कुलदीप गौतम, राजेन्द्र सिंह, रुकमणि चक्रवर्ती, रुचि उरमलिया व दिशा खरे आदि की उपस्थिति रही।
         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...