गुरुवार, 17 जनवरी 2019

सर्व शिक्षा अभियान की छात्रावासी छात्राओ ने मारी बाजी

सीधी।  देवास में दिनांक 13 जनवरी से 15 जनवरी 2019 तक आयोजित पॉचवे राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता 2019 में जिले की सम्मिलित 10 बालिकाओ में 09 ने मेडल प्राप्त किए हैं। उक्त उपलब्धि पर कलेक्टर अभिष्ेाक सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अवि प्रसाद ने बालिकाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी हैं।
पुरूस्कृत बालिकाये निम्नानुसार है:-
कुमारी तारा बाई सिंह के.जी.वी.व्ही टमसार 8सेम्बो  गोल्ड मेडल,  कुमारी रेखा सिंह के.जी.वी.व्ही चमरोैहा 8 सेम्बो गोल्ड मेडल,  कु. पूजा सिंह बालिका छात्रावास पोखरा 8 100 मी.दौड सिल्बर मेडल,  कु. राधना सिंह के.जी.वी.व्ही टिकरी 6 कराटे सिल्बर मेडल,  कु. रेखा सिह बालिका छात्रावास पोखरा 7 कुश्ती सिल्बर मेडल,  कु. पुष्पा साहू के.जी.वी.व्ही चमरोैहा 8 कराटे ब्रान्ज मेडल,  कु.रीतू सिंह के.जी.वी.व्ही सेमरिया 8 कराटे ब्रान्ज मेडल,  कु.नीलम सिंह के.जी.वी.व्ही सेमरिया 8 कुश्ती ब्रान्ज मेडल,  कु. प्रतिज्ञा सिंह  के.जी.वी.व्ही टिकरी 8 सेम्बो ब्रान्ज मेडल,  कु. प्रियका सिंह के.जी.वी.व्ही टमसार 7 सम्मिलित सम्मिलित है।   जिला परियोजना समन्वयक डॉ के.एम.द्विवेदी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई है। छात्राओ के कोच पूजा गोस्वामी एवं सहायक वार्डन प्रतिष्ठा शर्मा के संरक्षण में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । जिला परियोजना समन्वयक डॉ के.एम.द्विवेदी, अरूण सिंह सहायक परियोजना समन्वयक, दिवाकर शुक्ता वी.आर.सी. सीधी सुरेखा वर्मा लिपिक जिला शिक्षा केन्द्र ने छात्राओ के उज्जल भविष्य की कामनाये की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...