रीवा। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नागेन्द्र सिंह कल्चुरी ने कहा कि आटो चालको द्वारा रीवा के जी.एम.एच.में मरीजों को लाया जाता है तो पार्किंग का ठेका लेने बाले ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा अनाप शनाप पैसा लिया जाता है न देने पर आटो चालकों के साथ ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा मारपीट की जाती है यह क्रम जी.एम.एच.में बदस्तूर जारी है। कुल्चुरी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से जब आटो चालकों द्वारा शिकायत की जाती है तो आटो चालक अस्पताल प्रबंधन के कोप का भाजन बनते हैं। कल्चुरी ने कहा कि ज्यादातर आटो चालक गरीब, बी.पी.एल.वर्ग से सम्बन्धित होते हैं। कभी-कभी मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए आटो चालक किसी बीमार गरीब/घायल को मुफ्त में अस्पताल छोड़ते हैं और उन्हे जब पार्किंग शुल्क के नाम पर निर्धारित दर से तीन गुना अधिक राशि देनी पड़ती है तो आटो चालक अस्पताल प्रबंधन को कोसते अपनी किस्मत पर आंसू बहाते हैं। भाजपा झु.झो.प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नागेन्द्र सिंह कल्चुरी ने नवागत रीवा कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अस्पताल प्रबंधन पर समुचित कसावट लाने की मांग की है।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
-
स्पिक मैके की विरासत श्रृखंला में चल रहे नृत्य आयोजन रीवा। अन्तर्राष्ट्ीय शास्त्रीय संगीत संस्था ' स्पिक मैके Ó के तत्वावधान में रीवा ...
-
मैहर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भरौली में आरसीसी पीएल सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सुनील सचान रहे अध्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें