शनिवार, 16 मार्च 2019

प्रयागराज में विसर्जित की गई सुंदरलाल की अस्थियां


rsm309@gmail.com rsmishra309@gmail.com

AttachmentsFri, Mar 15, 7:37 AM (3 days ago)
to editor
रीवा सहित सीधी, सतना, शहडोल के भी नेता शामिल, सभी विकासखण्डों मुख्यालयों से निकाली गई कलश यात्राएं 
पूर्व सांसद एवं रीवा जिले के गुढ से विधायक रहे सुंदरलाल तिवारी की अचानक मृत्यु के बाद जहां एक तरफ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जन एक जुट होकर उनके अंतिम संस्कार और मिट्टी की कलश यात्रा को लेकर प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। जिले भर के कांग्रेसियों ने ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय में कलश यात्रा निकालने के बाद प्रयागराज में वैदिक रीति रिवाज के साथ अस्थिकलश के विसर्जन में बढचढ कर भाग लिया। कलशयात्रा में में जहां एक तरफ सिरमौर विधानसभा से रमाशंकर मिश्र त्योंथर से कौशलेश द्विवेदी व रमाशंकर सिंह हिमाशुंधर सिंह, मऊगंज से यदुवंशमणि शुक्ला, बृजेन्द्र शुक्ला, सिद्धनाथ पाण्डेय सिरमौर, सेमरिया हनुमना मनगवा देवतालाब के अलावा सतना सीधी एवं शहडोल के लोगों ने उनके कलश यात्रा में भाग लेकर प्रयागराज पहुंचे। 
कीर्तिप्रभा, रीवा। 
कांग्रेस नेता यदुवंश मिश्रा ने कहा हमारे महान नेता स्व. श्री सुन्दर लाल तिवारी में अनैतिक ताकतों को नेस्तनाबूद करने की थी असीम क्षमता पार्टी के साथ ही समूचे विन्ध्य की हुई अपूर्णीय क्षति उनके जाने के जिले भर में पसरा जिले भर में सन्नाटा लोग दिख रहे मायूस - कांग्रेस नेता यदुवंश मिश्रा आज सुबह जिले भर में  कांग्रेस पार्टी के जन प्रिय नेता पूर्व सांसद स्व.श्री सुन्दरलाल तिवारी जी की अस्थि कलश यात्रा निकली उसी तारतम्य में स्वर्गीय श्री तिवारी जी के अस्थि कलश आज15 मार्च को सुबह 10 बजे मऊगंज भाठी मोड़ में पहुंचने पर अपने प्रिय नेता को काफी संख्या में आये स्थानीय नेता गण कार्यकर्ता समाजसेवी जन एवं नागरिक गण अपने स्व.नेता को पुष्पों के साथ नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखते हुए शोक रखा गया। अस्थि कलश को साथ लेकर पहुंचे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पतुलखी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष हनुमना राधा रमण तिवारी, नरेन्द्र तिवारी  मऊगंज से रवाना होकर खटखरी, हनुमना शाहपुर, पहाडी होते हुए अस्थि कलश लेकर प्रयागराज पहुंचेगे जहां पर बैदिक रीति रिवाज से अस्थि विसर्जन किया जाना है।
इनकी रही मौजूदगी
इस शोक सभा मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुवंश मिश्रा,वरिष्ठ समाजसेवी शम्भू प्रसाद द्विवेदी नगर परिषद उपाध्यक्ष मऊगंज प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अब्दुल कयूम सिद्दीकी पूर्व अधिवक्ता संघ व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद विश्वनाथ मिश्र,पूर्व जल संथा अध्यक्ष बसन्त मिश्रा,जिला कांग्रेस महामंत्री राजू सिंह सेंगर,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जियाउद्दीन खान,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जनपद सदस्य शेखमुखतार सिद्दीकी,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जेबलाल पटेल,समाजसेवी नेता संगमलाल पाण्डेय, रमानिवास पाण्डेय,विधानसभा युवक काँग्रेस अध्यक्ष मकसूद खान,पार्षद बारिस खान, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष मऊगंज श्रीमती अरुणा तिवारी पूर्व समिति अध्यक्ष एड. मृत्युंजय चतुर्वेदी ,एड.सतीष दुबे,पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल तिवारी, युवा समाजसेवी नेता नफीस खान नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिद्या चरण दुबे,एडवोकेट बृजेश तिवारी, युवा नेता मालिक पाण्डेय,अल्पसंख्यक बिभाग जिला उपाध्यक्ष फत्ते खान,अल्पसंख्यक बिभाग अध्यक्ष अन्नू खान,युवा नेता टिंकू खान,विपिन त्रिपाठी ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष,अनिल शर्मा,युवा समाजसेवी नेता दिलीप मिश्रा बबलू सिंह अदयपुर ,विक्की सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष बहेराडाबर ,गौरब गर्ग,समन्वयक  कांग्रेस आईटी सेल ,संजीव शुक्ला ठ्ठह्यह्वद्ब संयोजक,संजय खान , अलाउददीन खान,मोहित खान ,शिवेष मिश्रा युवक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष खटखरी,दाऊद खान,अतुल मिश्रा, प्रदीप सिंह गब्बर ठ्ठह्यह्वद्ब कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष,रोहित पांडे, ने अपने नेता के अस्थि कलश में श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पत्रकार गणों ने भी दी श्रद्धान्जलि
स्थानीय पूर्व नगर कांग्रेस व पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश दुबे रिपोर्टर बृजेन्द्र पाण्डेय, दैनिक भाष्कर रिपोर्टर रियाज खान ब्यूरो चीफ दैनिक आलोक टी एन मिश्रा, रिपोर्टर रिएक्ट इंडिया धर्मेंद्र ताम्रकार मनोज पाण्डेय ने भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित किया।
2 Attachments


गुरुवार, 14 मार्च 2019

सुंदरलाल का निधन, जनता में पसरा दर्द

रीवा के लाल की मृत्यु से आश्र्चय चकित है रीवा की जनता
रीवा। जहां एक तरफ अगले माह 6 मई को विंध्य क्षेत्र की लोकसभा सीटों पर चुनाव निश्चित हो गया है साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के चयन को लेकर उधेडगुल शुरू है तो वहीं दूसरी तरफ रीवा की शियासत प्रमुख पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी के निधन से विंध्य की राजनीति की दिशा ही बदल गई है। रीवा जो विंध्य की राजनीति ही नहीं प्रदेश् की राजनीति की दिशा और दशा को आगे बढता रहा है उसी विंध्य के रीवा में राजनीतिक छत्रकों का सूनापन आम आदमी से लेकर मतदाताओं तक चिंता का विषय है। गत दिवस पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी के निधन के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिगविजय सिंह सहित नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मंत्री द्वय जीतू पटवारी व पीसी शर्मा तथा उपस्थित जन समुदाय तथा इस घटना के प्रति दुखित होने के साथ-साथ आश्चर्य चकित लग रहे थे ऐसा लग रहा था कि इस घटना के बाद से उनके मन में खुद ही डर समा गया है। लोग तो यह भी कहते पाए गए कि सुंदरलाल के निधन से रीवा की राजनीति को बड़ा झटका लगा है तथा गरीबों और उनके समर्थक औंधे मुह गिर पडे हैं जिन्हें कोई रास्ता समझ में नहीं आ रहा है लिहाजा विंध्य की जनता को एक बार नए सिरे से अपने चहेते नेता की तलाश और सम्मान को बरकरार रखने की चाहत है। 
उल्लेखनीय है कि विंध्य की माटी में पंडित शंभूनाथ शुक्ल से लेकर गोविंद नारायण सिंह के साथ साथ अर्जुन सिंह जैसे दबंग और कूटनीतिक नेतृत्वि प्रदेश की राजनीतिक ही नहीं राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय क्षितिज पर अपना नाम प्रतिभा किया हैँ विंध्य की विधानसभा में शंभूनाथ शुक्ला के सहयोगी रहे विंध्य में व्हाइट टाइगर और विंध्य नायक जैसे शसक्त उदगार से सम्मानित पूर्व विंस अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी ने मप्र ही नहीं पूरे देश में अपने अध्यक्षी कार्यकाल के दौरान विशेषाधिकार से सम्मानित स्पीकर नवाजे गए थे। प्रदेश के अंदर मप्र की विधानसभा का स्थान विश्वस्तरीय सदमों में माना जाता है जिसकी नीव विंध्य की विधानसभा से बने ठने श्रीयुत तिवारी ने रखी थी। जो आज प्रदेश के लिए प्रदेश को गौरवान्तिव कर रहे है यह महज संयोग है कि उनके न रहने के 1 वर्ष बाद भी उनका उत्तराधिकारी और रीवा का लाल सुंदरलाल तिवारी भी उनकी चहेती जनता को छोंडकर चले गए। जिससे पूरे लोकसभा की जनता शोकाकुल होने के साथ-साथ अंदर ही अदंर कराह सी रही है। 
2 Attachments
 
 
विवेकानंद पार्क में आयोजित की गई शोकसभा 
कीर्तिप्रभा, रीवा।
रीवा के पूर्व सांसद सुदरलाल तिवारी की असमयिक मृत्यु हो जाने पर रीवा जिले के ही नहीं विंध्य का जन-जन जहां एक तरफ शोक में डूब गया है तो वहीं दूसरी तरफ इस क्षेत्र के बुद्धजीवी, समाजसेवी व कई दशक से अमहिया परिवार से जुडे हुए लोग व्याकुल से हो गए हैं, उन्हें ऐसा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है जिसके दरवाजे में वे जाकर अपनी व्यथा कथा को सुना सकें तथा दुख दर्द बाटने वाले से कुछ कह सके। पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी के निधन को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ब्लाक मुख्यालयों व तहसीलों में लोग शोकाकुल होकर कहीं सभाएं कर रहे हंै तो कहीं बैठकर मातम मना रहे हैं। इसी सिलसिले में शहर के विवेकानंद पार्क में सायंकाल बेला पर रीवा शहर के कांग्रेसियों ने शोक सभा आयोजित की। 
श्रृद्धांजली सभा में रीवा लोकसभा के ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षक प्रभाकर झा, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण भगत, शहर अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू, वरिष्ठ नेता सरदार प्रहलाद सिंह, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमाशंकर मिश्र, डी.पी. सिंह, इंजी. राजेन्द्र शर्मा, डॉ0 मुजीब खान, बृजभूषण शुक्ला, शिव प्रसाद प्रधान, सरोजनी मिश्रा, चन्द्रमणि शुक्ला,  रमाशंकर सिंह, विद्यावती पटेल, लखनलाल खण्डेलवाल, गोविन्द शुक्ला, कविता पाण्डेय, अर्चना द्विवेदी, सीमा सिंह, रमा दुबे, नजमा बेगम, बृजेश पाण्डेय, वसीमराजा, मखदूम खान, प्रदीप सोहगौरा, गजेन्द्र द्विवेदी, कुवर सिंह, शिव बालक तिवारी, गया प्रसाद श्रीवास, रामायण पाण्डेय, पवन पाठक, हरगोविन्द सिंह तिवारी, अनुपम तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मनीष नामदेव, शीवेन्द्र सिंह, अनिल मिश्रा, प्रकाश तोमर, बृजेन्द्र गुप्ता बिज्जी, धर्मेन्द्र तिवारी, राजेश नामदेव, लियाकत खान, अंकित सिंह, पार्षद सज्जन पटेल, अकरम खान, एहसानुल हक नानू, स्वतंत्र शर्मा, आशिफ अंसारी, आशिक खान, मनोज अग्रवाल, संदीप जडिय़ा, सूर्यमाणी मिश्रा, रविन्द्र सोहगौरा, अंजनी पाण्डेय, मुस्ताक खान, निशांत सिंह, राजकुमार शर्राफ, अनिल सिंह पिंटू, जगनिवास द्विवेदी, दिलीप ठारवानी, राजू निरंकारी, जुबेर खान प्रिन्सू, वसीम खान, तनवीर, अजीत पाण्डेय शेरू, अमित चतुर्वेदी, विजय तिवारी, अजय पाण्डेय, अनामिका द्विवेदी, ममता तिवारी सहित कांग्रेस के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
स्पष्टवादी, मुखर वक्ता व सर्वहारा वर्ग के जननेता सुन्दरलाल तिवारी को जिला कांग्रेस ने दी विनम्र श्रृद्धांजली
रीवा। जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी रीवा के तत्वाधान में विध्य के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुन्दरलाल तिवारी के आकस्मिक निधन पर श्रृद्धांजली सभा आयोजित कर विनम्र श्रृद्धांजली अर्पित किया, व उनके कांग्रेस के प्रति समर्पण भाव व विचारो को आत्मसात कर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प भी लिया। स्थानीय विवेका नंद पार्क में गुरूवार को आयोजित श्रृद्धांजली सभा में वक्ताओं ने पूर्व सांसद सुन्दरलाल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि श्री तिवारी विंध्य के एक ऐसे कांग्रेस नेता थे जो सादा जीवन जीने पर यकीन करते थे। स्पष्टवादी मुखरवक्ता होने के साथ-साथ सत्य के पुजारी थे व जात पात से परे सर्वहारा वर्ग के लिये अपने अंतिम सांस तक सेवा की। श्री तिवारी जी के अचानक हम सब के बीच से चले जाने से जो क्षति कांग्रेस परिवार को हुई है उसकी भरपाई सायद ही इस सदी में सम्भव हो सके। 

मंगलवार, 12 मार्च 2019

कीर्तिप्रभा चित्रकूट न्यूज

कीर्तिप्रभा चित्रकूट न्यूज

कीर्तिप्रभा नागौद न्यूज

कीर्तिप्रभा नागौद न्यूज

कीर्तिप्रभा रामपुर बघेलान न्यूज

कीर्तिप्रभा रामपुर बघेलान न्यूज

कीर्तिप्रभा रामपुरनैकिन न्यूज

कीर्तिप्रभा रामपुरनैकिन न्यूज

कीर्तिप्रभा रामनगर न्यूज

कीर्तिप्रभा रामनगर न्यूज

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...