रीवा। नवम्बर के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव बुधवार को देखा गया और अचानक बादलों के साथ धुंध एवं कोहरे जैसा दिन में भी छाया रहा। हालांकि इस दौरान सूर्य की किरणें भी साफ देखी गई, लेकिन जिस तरह से मौसम में बदलाव रहा उससे माना जा रहा है कि आने वाले 24 घंटों में जिले में बादल, बारिश और कोहरे के आसार बन सकते हैं। बदला हुआ मौसम के चलते लोग चर्चा करते रहे कि जहां आम दिनों में तेज धूप परेशान करती रही तो वहीं बादल और कोहरे के आसार बनने के बाद ठंड का प्रभाव और तेज होगा। दिन में निकलने वाले लोग गर्म कपडों का उपयोग करते हुए नजर आए। तो वहीं शाम के समय ठंड का असर ज्यादा रहा।
पल-पल बदलता रहा मौसम
बुधवार को बादल होने के कारण दिन में लोगों को बेचैनी भरा मौसम परेशान करता रहा। कहीं ठंड हवाएं चली तो कहीं चुभन भरी धूप पढने से लोग परेशान रहे। सुबह के समय ठंड का प्रभाव रहा। वहीं 11 बजे के आसपास सर्द हवाएं चल रही थीं। जबकि दोपहर 1 बजे तेज धूप लोगों को परेशान कर रही थी। शाम 4 बजे से मौसम में फिर बदलाव आया और कोहरे जैसा नजारा रहा।
9 डिग्री के आसपास बना हुआ है पारा
जिले में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कृषि कॉलेज के मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री के लगभग रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है। बताया जा रहा है कि न्यूनतम तापमान पिछले 3 दिनों से 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान में आए दिन बदलाव हुआ है। बारिश और कोहरे का असर अगर पड़ता है तो न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
मच्छरों की बडी भिन-भिनाहट
बादलों के चलते उमस भरे मौसम से मच्छर व कीट पतंगों का भी प्रभाव बढ गया है। दिन में भी मच्छर लोगों को परेशान करते रहे। सबसे ज्यादा समस्या स्लिम बस्ती तथा निचले क्षेत्र में देखी गई। जहां आम निस्तार का पानी बस्तियों के आसपास भरा रहा और मच्छर तथा कीट पतंगों से लोग परेशान रहे। मौसम में इस तरह की स्थिति बनी रही तो लोगों को मच्छरों के काटने से बीमारी का भी सामना करना पडेगा। जहां चुनाव के चलते प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को ठप्प कर दिया वहीं रहवासी क्षेत्रों में गंदा पानी भरा होने के कारण यह स्थिति बन रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें