कीर्तिप्रभा न्यूज नेटवर्क
रीवा। मारपीट मामले में फरार आरोपित की मऊगंज थाने का प्रधान आरक्षक राजनारायण त्रिपाठी रविवार की दोपहर ढाई बजे गिरफ्तारी करने पाडऱ गांव पहुंचा था। जहां प्रधान आरक्षक पर फरार आरोपित राहुल पटेल ने हमला कर धारदार औजार से उसकी नाक पर हमला कर उसके एक हाथ को दांत से काट दिया है। प्रधान आरक्षक ने हमले की जानकारी अपने स्टाफ को उन्होंने फोन करके दी और मौके पर मऊगंज थाने का पुलिस बल भी उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचाए लेकिन तब तक हमलावर आरोपित राहुल पटेल गांव से फरार हो गया था। हमले में घायल प्रधान आरक्षक राजनारायण त्रिपाठी की शिकायत पर हमलावर आरोपित राहुल पटेल के खिलाफ मऊगंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई पुलिस कर रही है।
अकेले गया था प्रधान आरक्षक
जिस राहुल पटेल निवासी पाडऱ को गिरफ्तार करने के लिए मऊगंज थाने का प्रधान आरक्षक गया हुआ था उसके खिलाफ पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत मऊगंज थाने में की गई थी और शिकायत के आधार पर पुलिस 452 आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। उक्त मामले में फरार चल रहे राहुल पटेल को गिरफ्तार करने के लिए प्रधान आरक्षक राजनारायण अकेले ही पाडऱ गांव पहुंच गया। अकेला देखकर आरोपित राहुल पटेल थाने आने की बजाय उल्टा पुलिस कर्मी पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि मुंशी उसे पकड़कर अपने वाहन में बैठा रहा था। इसी बीच वह धारदार औजार जेब से निकाला और उसके नाक पर हमला कर दिया जिससे उसकी नाक में चोट आई वहीं दांत से हाथ काटने के बाद वह मौके से भागने में सफल हो गया।
यह कोई पहला मामला नहीं
खाकी पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी गिरफ्तारी करने गई पुलिस पर अपराधिक किस्म के लोग हमला कर चुके हैं। दिलचस्प पहलू यह है कि मऊगंज थाना क्षेत्र में ही एसडीओपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों पर लगभग दो वर्ष पूर्व हमला किया गया था और हमलावर आरोपित ने गोली चलाकर पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था। तो वहीं पाडऱ गांव में एक बार फिर खाकी पर हुए हमले से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
इनका कहना है
प्रधान आरक्षक मारपीट मामले के फरार आरोपित को गिरफ्तार करने गया हुआ था। उस पर राहुल पटेल नामक फरार आरोपित ने हमला किया है। उसके हाथ में दांत से भी काट लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। प्रधान आरक्षक की शिकायत पर मामला भी दर्ज किया गया है।
-अनूप सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी, मऊगंज

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें