शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018

तैलप फाउण्डेशन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रीवा। 25 दिसम्बर 2018 को मानस भवन में आयोजित शिव क्रिएशन एवं तैलप फाउण्डेशन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्य एवं कला जगत से जुडे लोगो ने भाग लिया एवं प्रस्तुतियां दी। शिव क्रिएशन के ओनर शिव सिंह कुशवाहा एवं तैलप फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनील साहू, सचिव मनीष साहू ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में कला, संगीत एवं फैशन जगत में रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान माला का सत्र रखा गया।
जिसमें डॉक्टर नीलिमा भरद्वाज, श्रीमती अलका डिगवानी, हरीश धवन जी, नारायण डिगवानी ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की प्रस्तुती दौरान माडलिग एवं डांसिग एवार्ड में शहर के जाने माने युवा कलकार एवं बच्चो द्वारा भाग लिया गया जिसमें बेस्ट डान्स किड आइडल एवार्ड सान्या, पलक, अंशिका ने प्राप्त किया वहीं बेस्ट कोरियोग्राफी एवार्ड नन्दनी, कृतिका देव, प्रदीप शुक्ला ने प्राप्त किया। तथा बेस्ट परफार्मेश का एवार्ड अरना श्रीवास्तव, तानिश तथा शिवानी कश्यप ने प्राप्त किया वहीं ग्रुप डान्स में बेस्ट आइडल एवार्ड डी.रेन्जर ग्रुप ने प्राप्त किया, बेस्ट कोरियोग्राफर का एवार्ड हिमालया डान्स ग्रुप ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के निर्णनायक मण्डल में सुपर जज के रूप में राजीव वर्मा (डीसेन्ट गुड्डू) एवं जज की भूमिका में बादल सिंह, राजा खान एवं संजय सिंह ने भूमिका निभाई।
वहीं मॉडलिंग में निर्णनायक की भूमिका श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव एवं अजय पाण्डेय ने निभाई। सारे-गामा-पा लिटिल भोजपुरी गायिका का प्रांजली सिंह कर्चुलि एवं उनके माता-पिताओं का सम्मान शिव क्रियेशन एवं तैलप फाउण्डेशन की ओर से किया गया। आर्या बैण्ड अरविन्द गिटार क्लास के डायरेक्टर अरविन्द द्विवेदी जी का भी सम्मान किया गया अपनी आर्या बैण्ड की प्रस्तुती से दर्शको का मनमोह लिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...