रीवा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसमें एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम शामिल किये जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में 26 दिसम्बर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके पाण्डेय ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के विधानसभा क्षेत्रों सिरमौर, सेमरिया, त्योंथर, मऊगंज, देवतालाब, मनगवां, रीवा तथा गुढ की मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावे आपत्तियां दर्ज करायी जा सकती हैं। जिन व्यक्तियों की आयु एक जनवरी को 18 वर्ष पूरी हो रही है वे बीएलओ के पास आवेदन पत्र देकर मतदाता सूची में अपने नाम शामिल करा सकते हैं। सभी बीएलओ के पास इसके लिये निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध हैं।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें