कीर्तिप्रभा, रीवा।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं किसान समन्वय समिति के सदस्य किसान सुव्रत ने करहिया मण्डी प्रांगण में धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। धान खरीदी केन्द्रों में कई दिनों से किसान टेक्टरों में धान लेकर आये है लेकिन उनकी खरीदी नहीं हो पा रही है। खरीदी की गई धान का उठाव न होने के कारण सेटो में खरीदी धान रखी हुई उठाव न होने के कारण तौल के लिये सेटो में जगह नहीं है। जिसके कारण किसानों की धान टेक्टरों में लदी खड़ी है किसान लगातार इंतजार कर रहे है। किसान सुब्रत ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खरीदी की गई धान का तत्काल उठाव कराया जाय सेटो को खाली कराया जाय किसानों से तौल के नाम पर पैसे लिये जाने की शिकायत किसानों ने की है जिला प्रशासन एवं शासन जिले के समस्त खरीदी केन्द्रों पर बैनर बनवाकर जो भी आवश्यक निर्देश हों लिखाये जांय किसानों को तैल के लिये पैसा देना है या नहीं देना है शासन स्पष्ट रूप पर बैनरो में अंकित कराये एवं सभी खरीदी केन्द्रों पर बैनर लगाये जाय। धान खरीदी का कार्य समितियों के सैल्स मैनों, प्रबंधकों के उपर पूरी तरह से छोड़ दिया गया है जिले में खरीदी केन्द्रों की संख्या इस वर्ष कम कर दी गई है जिससे किसानों को एवं समितियों के कर्मचारियो को तौल करने में भारी दिक्कत हो रही है। जिले के कृषि विभाग के कर्मचारियों, राजस्व के कर्मचारियों एवं जितनी आवश्यकता हो उतनी कर्मचारियों की नियुक्ति धान खरीदी के लिये तत्काल की जाय, तौल कांटो की संख्या बढ़ाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों की तौल उसी दिन हो जिस दिन किसान खरीदी केन्द्रो में आयें। वहीं जहां खुले आसमान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं बगीचों में वहां किसानो को समुचित सुविधा ठंड से बचने के लिए की जाए। तौल के बाद किसानों के खातो में भुगतान की राशि समायोजित की जाए। किसान सुब्रत से जिला प्रशासन से मांग की है कि एक टोल फ्री नम्बर जारी किया जाए जिसमें खरीदी केन्द्रों में हो रही असुविधाओं के लिए किसान सम्पर्क कर सके एवं उनकी समस्याओं का निराकरण हो जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें