मैहर। बीते कई दिनों से षहर समेत आसपास के इलाकों में सर्द हवा ने लोगों को हाड़ कंपकपा देने वाली सर्दी का अहसास करा दिया। हलांकि सुबह से धूप तो खिली लेकिन ठंड पर धूप हावी नहीं हो सकी और दोपहर में लोगों को थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद फिर से धूप बेअसर हो गई और लोग ठंड से कांपने लगे। जानकारी के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस साल दिसंबर महीना जल्द ही ठंडा हो गया है। दोपहर में धूप तेज हुई तो तापमान दो डिग्री बढ़कर 22.0 पर पहुंच गया जबकि रात का तापमान एक डिग्री लुडक कर 15 पर पहुंच गया। मौसम भिाग के अधिकारी बताते हैं कि श्रीनगर हिमांचल और उत्तराख्ंाड में लगातार बर्फबारी हो रही है। षीतलहर भी चल रही है जिसका असर मध्य भारत में है। आगामी दिनों अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान और नीचे जायेगा। हलांकि आगामी दिनों में दिन में धूप खिली रहेगी। मौसम साफ रहने से दिन में लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। वहीं तेज ठंड के कारण षहर सहित घरों के बाहर भी लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं फुटपाथ पर सोने वाले लोगों ने रातभर आग जलाकर काम चलाया।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें