गुरुवार, 3 जनवरी 2019

खजुरीताल आश्रम में पूर्णाहुति भंडारा आज,पहुंचने की अपील

 मैहर। सद्गुरु महोत्सव के चतुर्थ दिवस मानस पीठाधीष्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी ने कहा कि सद्गुरु से बड़ा इस संसार में अगर कोई देवता को भी रखा जाए तो देवता भी नहीं होता है। इस संसार में स्वार्थहीन मात्र गुरु ही होता है और गुरु की कृपा से सारी दुनिया की वस्तु प्राप्त की जा सकती है। जगतगुरु पद की तीसरी वर्षगांठ में पूज्य अधिकारी प्रमोद बिहारीदास महाराज ने पूजन करते हुए गुरु की महिमा का बखान करके कहा कि हमने जो भी प्राप्त किया है वह गुरु की कृपा से प्राप्त किया है उपलब्ध मात्र गुरु की महिमा से ही प्रभावित होकर के उनके श्रद्धा और विष्वास के कारण एकलब्य बहुत बड़ी शक्ति प्राप्त किए। जो कि अर्जुन ने गुरु के सानिध्य में रहकर के प्राप्त किया। गुरु की शरण में भगवान श्रीराम जाकर के और उन मंत्रों के लिए जन मंत्रों के द्वारा रावण,कुंभकरण एवं मेघनाथ आदि राक्षसों को मारकर के धर्म की स्थापना किया था। गुरु की शरण में जाने के बाद में अर्जुन ने द्रोणाचार्य से सारी विद्याओं को प्राप्त किया। द्रोणाचार्य ने सारी विद्या अपने शिष्य को लुटा दिया एवं शिष्य से परास्त हो करके अपने आप में गौरव का अनुभव किया। एवं परशुराम  जैसे भीष्म पितामह से समय युद्ध किया भीष्म परशुराम को परास्त जबकि तो परशुराम की आंखों में बात होने लगा कि मेरा शिष्य है और बल्कि इसकी ही बार बार प्रशंसा करने लगे गुरु की महिमा सर्वश्रेष्ठ है। यह वेद पुराण धर्मशास्त्र का इतिहास सूक्ष्म जगत सर्व इतिहास इस दुनिया में जो कुछ भी है वह गुरु का ही है जो सारे संसार को प्राप्त होता है। उमरिया के महंत गुरुप्रसन्न दास जी महाराज ने कहा कि गुरु एक अलौकिक है जो कि मानव की श्रेणी में नहीं आता मानव की श्रेणी में आते हैं जो स्वार्थ से भरे पूरे होते हैं स्वार्थ से युक्त होने के कारण व्यक्ति गुरु की श्रेणी में नहीं आते। जो स्वार्थ हीन है उसी को गुरु कहा जाता है और गुरु स्वार्थ हीन होने के कारण केवल शिष्य को बढ़ाने के लिए शिष्य का उत्कर्ष करने के लिए एवं शिष्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपने तपस्या का दान कर देता है एवं गुरु को सब कुछ मान करके अपने आपको समर्पण करता है जिसमें गुरु के चरणों में अर्पण कर देता है उस समय भगवान की प्राप्ति हो जाती है और भगवान अपने आप को भी न्यौछावर कर देते हैं जिस पर गुरु की कृपा होती है। पूजन कार्यक्रम में रीवा से सुरेंद्र पांडेय,एड.जेपी शर्मा, जितेंद्र पांडे एवं राजकुमार सोनी एवं अन्य लोग रहे। अनिल सिंह खजुरीताल से मानसकण पत्रिका के प्रधान संपादक, मथुरादास उपाध्याय एवं समस्त क्षेत्रीय जन समुदाय हजारों की संख्या में भक्त सम्मिलित रहे। एवं गुरु चरणपादुका का पूजन करके आशीर्वाद ग्रहण किया। आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद सभी श्रद्धालु भागवत जन धूमधाम से प्रसाद ग्रहण किया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...