शनिवार, 22 दिसंबर 2018

जाम के झाम में परेशान रहे लोग, निराला नगर के पास गलत वाहनों की पार्किंग से लगा जाम

काफी मशक्कत के बाद खुला जाम
रीवा। शहर में बढ़ रही वाहनों की आबादी के कारण समूचे शहर को इन दिनों जाम के झाम में जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोगों को वाहन चलाते समय नियम कानूनों की तेरही करने की कारण और भी स्थिति भयावाह हो जाती है। ऐसा ही नजारा बुधवार को सुबह लगभग 9 बजे के आसपास निराला नगर में देखने को मिला। बताया जाता है कि स्टेडियम से लेकर बाईपास तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिससे मार्ग को एकांकी किया गया है। इस एकांकी मार्ग में एक के एके पीछे चलने के बजाय वाहन चालक अपनी पुरानी आंदतों के कारण जहां देखों वहीं खड़ा कर देते है तथा जहां मन हो वहीं से निकलना शुरू कर देते है। इसी के चलते लगभग यहां पर 3-4 घंटे से जाम का झाम लोगों को जूझना पड़ा। जाम की सूचना पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस के जवान करण सिंह यादव ने मोर्चा सम्हाला तथा एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम के झाम से मुक्ति दिलवाई तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। गौरतलब है कि शहर में आये दिन लगातार कहीं न कहीं जाम का झाम लोगों को परेशान कर रहा है। इसका कारण यह समझ में आया कि लोग खुद ही गलत तरीकों से वाहनों को पार्किंग में खड़ा करते है तथा खुद ही गलत तरीके से वाहनों की ड्राइविंग करते है जिससे इस समस्या से निजात मिलना मुश्किल दिख रहा है। क्योंकि यहां पर अपने आप को ओव्हर स्मार्ट ड्राइवर समझने की गलती दो पहिया चालक , तीन पहिया चालक करते है।
नहीं जानते नियम
शहर की सड़कों पर अपने वाहनों को लेकर भर्राटा भरने वाले आटो चालक तथा दो पहिया वाहन चालक या अन्य चालकों को यातायात नियमों की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए लगातार शहर में जाम की स्थिति बनती है। क्योंकि आज तक इन लोगों को न तो नियम कानून पढ़ाया गया और न ही उन्हे नियमों की समझाइसद अब तक दी गई। इसलिए बिना नियम कानून जाने ही शहर में वाहन दौड़ रहे वाहन चालकों को हमेशा ही समस्या का सामना करना पड़ता है।
मनमर्जी के मालिक
शहर के वाहन चालक अपनी मनमर्जी के मालिक है। यातायात के नियमों की अनदेखी करना उनकी आदत में सुमार हो गया है। इसके साथ ही यातायात पुलिस  भी केवल वाहनों से जुर्माना वसूली करती है उन्हे नियमों की जानकारी नहीं देती है। यदि उन्हे जुर्माना वसूलने के साथ नियम का भी पाढ़ पढ़ाना शुरू कर दे तो धीरे-धीरे लोगों के दिमांग में वह घुस जायेगा और वह स्वयं इसमें सहयोग करने लगेगे लेकिन ऐसा होना संभव नहीं दिख रहा है। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि लोग जहां जाते है सड़क के किनारे यहां वहां मनमर्जी से वाहनों की पार्किंग कर देते है। जिससे लोगों को परेशानियों के साथ जाम से जूझना पड़ता है।
सड़कों पर अक्सर पार्किंग
शहर में यह देखा गया है कि अक्सर वाहन चालक अपने वाहनों को उल्टा-सीधा करके सड़क पर ही बिना  किसी भय के पार्क कर यहां वहां चले जाते है तथा यह जानते हुए कि हमारी वजह से जाम लग जायेगा लेकिन उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि वह तो अपने गंतव्य तक पहुंच चुके है दूसरे से कोई सरोकार नहीं है। यह सोच के कारण वाहनों को यहां वहा वेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते है जिससे जाम की समस्या होती है।
कैसे मिले निजात
यदि शहर के लोगों को जाम के झाम से मुक्ति चाहते है तो उन्हे खुद के साथ ही दूसरों को भी यातायात नियमों की जनकारी देनी होगी तथा वाहनों को न तो यहां वहा खड़ा करे तथा दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें तो कुछ हद तक इस समस्या से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही यातायात पुलिस को पूरी कड़ाई के साथ  वाहन मालिकों पर सख्ती व जुर्माने की कार्यवाही के साथ समझाइस देना होगा। इसके लिए हर चौराहों  के साथ ही प्रमुख स्थानों पर यातायात संबंधी मुहिम चलाकर यातायात नियमों की जानकारी पढ़ानी होगी तब जाकर यह समस्या हल हो सकती है।
होती है औपचारिकता
अक्सर देखा गया है कि जब भी यातायात सप्ताह का समय आता है तो यतायात पुलिस हमेशा औपचारिकता निभाती है न ही सही तरीके से यातायात सप्ताह के समय लोगों को जानकारी देती है। इसके लिए हर चौराहों पर नियम कानून संबंधी पंपलेस के साथ ही विज्ञापन, पोस्टर आदि को लगाकर सड़क संबंधी नियमों को बताये तथा चलने के तरीका यदि सिखाया जाए तो जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
एकांकी करने की जरूरत
शहर के कई मार्गाे को पूरी तरह से एकांकी करने के साथ ही कुछ स्थानों पर बड़े वाहनों को घुसने से रोकने के लिए बैरीकेट्स या फिर लोहे के एंगल लगाकर रोकना होगा तभी इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि सब्जी मण्डी में लोगा अपने वाहनों को लेकर पूरे मण्डी परिसर में घूमते रहते है जिससे वहां जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसे बंद करना होगा। सड़कों पर पार्किंग किसी भी सूरत में नहीं दी जाए आदि कई नजरियें को बदलकर इस समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है। 

सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र

रिटर्निंग ऑफीसर ने बीएलओ करहिया नम्बर एक को दिया प्रशस्ति पत्र
रीवा। हाल ही में संपन्न विधानसभा निर्वाचन में बूथलेवल ऑफीसर प्रत्येक मतदान केन्द्र में तैनात किये गये थे। इनके द्वारा निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों में सराहनीय योगदान दिया गया। विधानसभा क्षेत्र 74 रीवा के रिटर्निंग आफीसर तथा एसडीएम बलवीर रमण ने चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर मतदान केन्द्र करहिया नम्बर एक में तैनात बीएलओ चन्द्रपाल सिंह सहायक अध्यापक को प्रशस्ति प्रदान किया है। इस मतदान केन्द्र में बीएलओ की सक्रियता तथा सफल प्रयासों से 92.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इसे उल्लेखनीय उपलब्धि मानते हुए बी.एल.ओ. को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। 

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

राहुल गांधी को संासद से वर्खास्त करने की उठाई मांग
रीवा।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी धरने के तहत रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष धरना देकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से झूठ बोलने और प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार वेबुनियाद आरोप लगाने के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौपा। धरने का नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने करते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ फरेव पर आधारित हो गई है, कांग्रेस पार्टी का नैतिक पतन हो गया है जिस तरह से देश की सुरक्षा से जुड़े राफेल खरीदी समझौते के मुद्दे पर राहुल गांधी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं उसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय ऐतिहासिक फैसला देते हुए कांग्रेसी नेताओं को आइना दिखाने का काम किया है। जिस तरह से राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से लगातार झूठी बातें जनता को परोसी जा रही हैं ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी का नैतिक पतन हो चुका है। राफेल मामले की सच्चाई सुप्रीम कोर्ट के सामने आ चुकी है और न्यायालय ने कांग्रेस पार्टी के उपर टिप्पणी भी की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विन्ध्य क्षेत्र की ईवीएम जांच कराने के मुद्दे पर विन्ध्य क्षेत्र के जनादेश का घोर अपमान बताया है। वहीं धरने को भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। राहुल और उनकी टीम जिस तरह से सूरज पर कीचड़ उछालने का काम किया है उस झूठ का सुप्रीम कोर्ट ने खुलाशा कर दिया है। राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतो से देश को बदनाम करने से बाज आये। धरने को सम्बोधित करते हुए देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने मुख्य मंत्री कमलनाथ को नसीहत देते हुए कहा कि अगर राजनैतिक साहस है तो रीवा जिले की ईबीएम की जांच कराओ अगर नहीं करा सकते तो एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ो। संबैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति द्वारा चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान के खिलाफ ओछी बाते करके जनता को तो गुमराह कर सकते हो परन्तु ईबीएम खुलवाने की ताकत तुम्हारे अन्दर नहीं है। उन्होने कहा कि जनादेश का सम्मान करना सीखे कांग्रेसी नेता भाजपा प्रदेश के किसान नौजबान और किसान के साथ धोखा होने नहीं देगी जनता के लिए भाजपा कार्यकर्ता जेल में भी रहकर लड़ाई लड़ेगें। सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने राहुल गांधी के वक्तव्य को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष द्वारा कोरे झूठ के आधार पर देश को गुमराह करने का षडय़ंत्र रचा गया देश की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए राफेल जैसे बीमान की आवश्यकता देश को थी कांग्रेस के जमाने में यह डील इसलिए नहीं हो पाई क्योकि दलालों की भूमिका और कमीशन की राशि का निर्धारण नहीं हो सका। सेमरिया विधाय केपी त्रिपाठी ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट दलालो की पार्टी है कांग्रेस के जमाने में जितने भी रक्षा सौदे हुये सभी दलाली के भेट चढ़ गई कांग्रेस की सरकारों में कभी क्वाचोत्री तो कभी मिसेल होते थे परन्तु नरेन्द्र मोदी ने सरकार और सरकार के बीच सौदा कर बिचौली व्यवस्था को समाप्त कर दिया इसीलिए कांग्र्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। त्योधर विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने कहा कि देश आज यह जानना चाहता है कि राफेल जैसे आधुनिक बीमान को देश में लाने के लिए कांग्रेस ने इतना हाय तोवा क्यो मचा रहे हैं। धरने को वरिष्ठ नेता केशव पाण्डेय, राम सिंह, महापौर ममता गुप्ता ने सम्बोधित किया।
धरने का संचालन जिला महामंत्री प्रबोध ब्यास ने किया धरने में जिला महामंत्री शिवेन्द्र सिंह, सरोज रावत, रामनारायण मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष दीनानाथ वर्मा, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सत्यप्रकाश पाण्डेय, राघवेन्द्र द्विवेदी, अलखमुनि तिवारी, त्रियुगीनारायण पटेल, दामोदर पाठक, राजनारायण तिवारी, प्रकाश चौरसिया, अनीता मिश्रा, मनीषा पाठक, सुनीता पटेल, विमलेश मिश्रा, विवेक पाण्डेय, रविराज विश्वकर्मा, प्रकाश सोनी नीरज पटेल, रीतेश मिश्र, अश्वनी शर्मा, सरोज साकेत, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शुक्ल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

राफेल मामले में मोदी सरकार का भष्ट्राचार भाजपा के धरने से समाप्त नही हो सकता: मंगू

भाजपा को धरना ही देना है तो महगाई व ब्यापम घोटाले के लिए दें-
रीवा।  जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने भाजपा द्वारा राफेल मामले में दिए गए धरना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राफेल मामले मोदी सरकार को उनके भष्ट्राचार की क्लीन चिट नही मिली है यदि कोई घोटाला नही हुआ तो उसे कांग्रेस पार्टी की मांग पर जेपीसी जांच कराना चाहिए किंतु वह जेपीसी की जांच से पीछे हट रहे इससे स्पष्ट है की राफेल के खरीदी में व्यापक स्तर से भ्रष्टाचार मोदी सरकार ने किया उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीनचिट पर यह कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वही फैसला दिया है जो सरकार की तरफ से दस्तावेज पेश किए गए सुप्रीम कोर्ट ने कोई जांच पर निर्णय नहीं किया यदि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं किया है तो उसे देश की जनता के सामने अपनी सच्चाई साबित करने के लिए विपक्ष की मांग पर जीपीसी मार्ग स्वीकार करनी चाहिए ।भारतीय जनता पार्टी के लोगों को धरना देने का यदि इतना ही शौक है तो उन्हें बढ़ती महंगाई, बढ़ी हुई पेट्रोलियम पदार्थों के दाम व व्यापम घोटाले के कसूर वालों को सजा दिलाने के लिए देना चाहिए, साथ ही कांग्रेस के नेता ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित विधायकों ने जनता का विश्वास तभी हासिल कर पाएंगे जब वह स्वयं सदन में पहुंचकर कांग्रेस सरकार से रीवा शहर में हुए जमीन घोटाला, लक्ष्मण बाग व नगर निगम में हुई गौ माता की हत्या के कसूर वालों को सजा दिलाने की मांग के साथ भाजपा सरकार के 15 साल के घोटालों के जांच की मांग करेंगे । कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा की मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद किसानों की कर्ज माफी व अन्य वचन पत्र के वादों को लागू करने से एवं भ्रष्ट अधिकारियों की सर्जरी शुरू करने से भाजपा के विधायक बौखला व डर गए उन्हें यह लगने लगा है कि यदि प्रदेश या जिले में ईमानदार अधिकारियों की पदस्थापना हो गई तो हमारे पुराने काले चि_े जनता के सामने आ जायेंगे व जेल भी जाना प? सकता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से जनहित में कार्य करने के साथ ही रीवा के विकास में प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लागू कराने में आगे आकर सहयोग की अपेक्षा की है।

गुढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष व इंजीनियर उमेश त्रिपाठी ने किया बार्डो का निरिक्षण

गुढ नगर परिषद के कई बार्डो के मार्ग विकास के साथ बार्ड 13 बस स्टैण्ड मे होगा नाली का निर्माण
रीवा/गुढ। गुढ नगर परिषद के कई बार्डो से आये दिन पहुंच रही मार्ग, एवं नालियों के निर्माण की शिकायतो को मद्देनजर रखते हुए आज बुद्धवार को गुढ नगर परिषद उपाध्यक्ष राजकपूर मिश्रा सहित गुढ नगर परिषद के इंजी0 श्री उमेश कुमार त्रिपाठी ने मोटर सायकल से शिकायत शील कई बार्डो का निरिक्षण किया गया वही बार्ड क्रमांक 13 बस स्टैण्ड रमेश कुमार गौतम के होटल से लेकर परिहार होटल होते हुए पुरानी अंग्रेजी शराब दुकान तक नाली निर्माण हेतु निरिक्षण कर पैक नाली का जायजा लिया गया। बताया गया कि नगर के अंन्दर से सडक निर्माण होने के बाद से रमेश होटल, नीलकंठ केवट, अरुण गुप्ता के घरो से निकलने वाला गंन्दा पानी प्रिया एजेन्सी, परिहार होटल, पारस बढई, रजनीश, अरुण गुप्ता, पप्पू गुप्ता सहित कई दुकानो के सामने भराव हो जाता था। जिसमे नाली निर्माण हो जाने के बाद बस स्टैण्ड मे गंन्दे पानी का भराव बंन्द हो जायेगा। नाली निर्माण कराने एवं निरिक्षण कर नाली निर्माण का जायजा लेने पहुंचे उपाध्यक्ष राजकपूर मिश्रा एवं इंजी0 उमेश त्रिपाठी जी को स्टैण्ड के ब्यापारियों ने धन्यवाद प्रेषित किये है।

विंध्य में रुपया और रूपला का चला खेल: शहर अध्यक्ष

रीवा।  जिले की 8 विधानसभा तथा विंध्य क्षेत्र की 24 विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मिली हार के लिए भाजपा द्वारा चलाए गए रूपया और मैनेजमेंट करने वाले रिटायरमेंट अफसर रूपला का खेल चला है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी हारी नहीं बल्कि हरवाई गई है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू और त्रियुगी नारायण भगत ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो हार हुई उसकी समीक्षा भी की जा रही है। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी है और जो भी गड़बडिय़ा हुई हैं उसकी पूरी जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ प्रदेशवासियों ने कांग्रेस पार्टी को अपना बहुमत दिया है उस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ खरे उतर रहे हैं और उन्होंने शपथ लेने के एक घंटे में ही किसानों के कर्ज माफी का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने चार बड़े फैसले लिए हैं जिनमें वृद्घा पेंशन सहित अन्य प्रमुख बिन्दु शामिल हैं। उनकी यह कार्यशैली यह साफ जाहिर करती है कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती भी है। इतना ही नहीं गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 51 हजार रुपए, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गौशाला खोलने का निर्णय भी सरकार ने लिया है।

मेडिकल छात्रों की कला को देख अभिभूत हुए अतिथि

रीवा। बीमारियों की पढाई करने के साथ-साथ कला में माहिर मेडिकल छात्रों द्वारा तैयार की गई कला प्रदर्शनी में एक से बढाकर एक कलाकृतियों को देखकर अतिथि अभिभूत हो गए। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर की धर्मपत्नी मालती चौधरी ने कला प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मेडिकल कालेज के डीन डॉ. पीसी द्विवेदी सहित अन्य डॉक्टर एवं प्रतिभागी छात्र मौजूद रहे। मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में बनाए गए कला प्रदर्शनी में शामिल कलाकृतियां न सिर्फ सामाजिकता से ओतप्रोत रही बल्कि पर्यावरण और देवी देवताओं के साथ पंक्षियों के प्रति भी छात्रों का अपार भाव कला के माध्यम से सामने आया। इतना ही नहीं नारी सम्मान सहित कई अन्य तरह की चित्रकलाएं लोगों को अपनी ओर खींच रही थी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही मालती चौधरी ने इस दौरान छात्र-छात्राओं की इस कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने कला को उकेरा है और कला के एक-एक भाग को सुन्दर रूप दिया है वह निश्चित तौर पर प्रतिभा से भरे हुए छात्रों में ही संभव है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई कला प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढाया है। इस दौरान मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और पुरस्कार वितरण के दौरान वे पूरा उत्साह मनाते हुए नजर आए। जैसे ही उनके मित्र का नाम पुरस्कार के लिए बुलाया जा रहा था सामने बैठे उनके साथियो में मानो ऊर्जा आ रही थी और वे अपने साथी के पुरस्कृत होने का उत्साहवर्धन करते देखे गए। वहीं मेडिकल कालेज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी जोरो पर है और कालेज कैम्पस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है जहां कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं प्रतिभावान छात्रों को इस दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा

अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा  कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही     भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...