रीवा। बैजू धर्मशाला मे चल रहे श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य जी ने बताया कि सतयुग के भगवान गरूण पर बैठकर भक्तों को दर्शन देते हैं, त्रेता मे हनुमान जी के कन्धे द्वापर मे अर्जुन के रथ, लेकिन कलयुग में भगवान केवल सरल के मुखार बिन्द में बैठकर सरल श्रोता के कानों से प्रवेश करते हैं। उक्त विचार चित्रकूट धाम से पधारे भागवत पीठ के संस्थापक आचार्य नवलेश दीक्षित जी महाराज ने कही। भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन करते हुऐ मिट्टी खाकर मिट्टी तत्व को शुद्ध किया। दावग्नि पानकर अग्नितत्व को शुद्ध किया। माखन चोरी का तात्पर्य मन की चोरी, श्री कृष्ण हमारे मन को शुद्ध कर दें, किसी श्रद्धेय व्यक्ति पर भरोसा करने पर जीवन का संसय समाप्त होता है। भय संसय जब समाप्त होगा तभी महा रास में प्रवेश मिलता है, प्राकृति की पूजा ही गोवर्धन पूजा है। वनों की सुरक्षा नदियों की सुरक्षा, पर्वतों का रख-रखाव, वृक्षरोपण की जरूरत, खनिज सम्पदा का आदर, पर्यावरण का प्रभाव हमारे जन जीवन में विशेष पड़ता है। अस्तु गोवर्धन पूजा प्रकृति पूजा है। आरती प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन श्रोताओं का जन समूह लगातार बढ़ रहा है। भागवत कथा के आयोजक सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कल विवाह संस्कार का उपदेश होगा, अत: श्रोता जनों से विनम्र निवेदन है कि कृपया समय से पंहुच कर अपना स्थान ग्रहण करें। भागवत श्रोताओं में प्रमुख रूप से सत्यनारायण गुप्ता, लालजी गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, अजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, पूर्व डी.एस.पी. श्री पी.एल. अवस्थी, पूर्व गुढ़ विधायक राजेन्द्र मिश्रा, त्योंथर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कौशलेश द्विवेदी, समाज सेवी राजेश नामदेव, आलोक सक्सेना,लवकुश गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, अनिल सिंह बघेल आदि सैकड़ों भक्त व महिलाऐं शामिल थीं।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...

-
रीवा। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर, जामू, क्योंटी, दादर, चौरी, बगहिया, माला गॉवों में आभार प्रदर्शित करने हेतु ग्रामवाशियों से डा0 अरू...
-
गुढ। नव युवक मंण्डल दुआरी द्वारा आयोजित प्रदेशिक बालीबाल टूर्नामेन्ट के फायनल अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे पधार रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्...
-
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की नहीं बल्कि राजस्थान की जैनको कंपनी सिरमौर से लेकर यूनिवर्सिटी तक की मुख्य सडक में आरसीसी ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें