रीवा। 05.01.2019 को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष रविनन्दन सिंह की अध्यक्षता में कोठी कम्पाउण्ड उद्यानिकी परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भागवत प्रसाद पाण्डेय उपस्थित रहे तथा निम्न विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव किया गया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रविदत्त सिंह जी, द्वारा जानकारी दी गई की 09-10, 11 जनवरी 2019 को राजकोट गुजरात में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की बैठक होना तय है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि 30 जनवरी 2019 से 60 दिन की पैदल यात्रा भोपाल से दिल्ली के लिये रवाना होगी। जिसमें सरकार से डॉ0 स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करवाने के लिये यह पैदल यात्रा होगी। जिले के समितियों में यूरिया खाद की उपलब्धता न होने के कारण किसान बाजार में 400 रू. में खरीदने के लिये मजबूर है। उमरी, भेडऱहा खरीदी केन्द्र में पिछले दो साल की पुराना धान करीब 1250 बोरी यानी एक लाठ धान सड़ गई संगठन इसकी मांग करता है कि सड़ी हुई धान खरीदी केन्द्र से तुरन्त हटायी जाय। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में नजदीकी पंचायतों द्वारा किसानो को पानी व्यवस्था कराई जाय। खरीदी केन्द्रों में किसानो की सबसे ज्यादा समस्या पानी की व्यवस्था करायी जाय तथा खरीदी केन्द्रों में किसानो के लिये छाया तथा लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। बैठक में अरूण कुमार तिवारी जिला महामंत्री, भक्त प्रहलाद वर्मा मीडिया प्रभारी, डॉ0 मोतीलाल वर्मा कृषि वैज्ञानिक, जगदीश प्रसाद सोंधिया, मोहन सिंह, कामता प्रसाद शुक्ला, रामानुज त्रिपाठी, उमेश सिंह, गणेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, आदि किसान उपस्थित रहे।
विन्ध्य के सफेद शेरों की धरती मे सच की खवरों के लिए विख्यात दैनिक कीर्ति प्रभा की स्थापना 17 सितम्बर 1998 मे तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष श्री युत श्री निवास तिवारी के मार्ग दर्शन मे उनके निज सचिव रमाशंकर मिश्रा के दवारा की गई। तब से अब तक और आने वाले कल मे हम विन्ध्य के हर चप्पे और गतिविधि पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी मे है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा
अग्रवाल नर्सिंग होम में पुलिस का छापा कलेक्टर के निर्देश में पुलिस ने की कार्यवाही भ्रूण परीक्षण के बाद भू्रण हत्या और दफनाने का ...
-
सतना (ब्यूरो)। पूर्व सांसद स्व. सुखलाल कुशवाहा की ५५वीं जयंती अवसर पर आयोजित जन आशीर्वाद महारैली में बतौर मुयअतिथि पहुंचेपूर्व केन्द्रीय म...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें